पाकुड़ के बच्चे देखेंगे हावड़ा ब्रिज, किताबों से निकलकर इतिहास से होंगे रूबरू
पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर हावड़ा जाते बच्चे | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ के विद्यार्थी ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज, म्यूजियम और पार्क देखने के लिए हावड़ा रवाना हुए हैं. सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और जेईपीसी द्वारा आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान देना है. इससे उनकी जिज्ञासा और सीखने की क्षमता बढ़ेगी.
प्रतिनिधि, पाकुड़. सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (जेईपीसी) के सहयोग से पीएम श्री एमएस धनुषपूजा एवं पीएम श्री हरिणडांगा हाई स्कूल के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए हावड़ा रवाना किया गया. सोमवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन से विद्यार्थियों का दल हावड़ा के लिए रवाना हुआ.
ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज की दी जाएगी जानकारी
सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला समन्वयक पंकज कुमार गोस्वामी ने बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से यह एक्सपोजर विजिट आयोजित की गई है. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को खास तौर पर ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज दिखाया जाएगा. बिना पिलर के बने इस ऐतिहासिक पुल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी बच्चों को दी जाएंगी.
इसके अलावा विद्यार्थियों को हावड़ा के म्यूजियम, पार्क सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. भ्रमण के दौरान बच्चों को संबंधित स्थलों के इतिहास, संरचना और महत्व की जानकारी देने की भी योजना है.
ज्ञान और जिज्ञासा बढ़ाना है उद्देश्य
पंकज कुमार गोस्वामी ने कहा कि एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें वास्तविक जीवन और व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ना है. ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों के ज्ञान, जिज्ञासा और सीखने की क्षमता का विकास होता है.
विद्यालय के शिक्षकों ने भी कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. नए स्थानों और ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखने से बच्चों की सोच का दायरा बढ़ता है और उन्हें पढ़ाई को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर समझने का अवसर मिलता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए