रहस्यमय ढंग से गायब हुए 5 दिन के मासूम का सुराग देने वाले को पुलिस देगी 1 लाख का इनाम
गायब हुए मासूम की तस्वीर। Prabhat Khabar Network
पाकुड़ पुलिस ने 5 दिन के लापता नवजात का सुराग देने वाले को ₹1 लाख इनाम की घोषणा की है. त्वरित सूचना दें, पहचान गुप्त रहेगी. 7903723895, 7091544435.
पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के तलवा डंगा-महुआ डंगा गांव से 25 अगस्त को रहस्यमय तरीके से गायब हुए 5 दिन के नवजात की बरामदगी के लिए जिला पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस ने अपील की है कि बच्चे से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें. सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा. इसके लिए पुलिस ने दो मोबाइल नंबर 7903723895 और 7091544435 जारी किए हैं.
आपके शहर में
घर में सोया था मासूम, अचानक हुआ लापता
जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे महुआ डंगा निवासी रसका सोरेन का 5 दिन का मासूम घर में सोया हुआ था. इसी दौरान वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. परिजनों ने मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी.
डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी से भी तलाश
बच्चे की तलाश में पुलिस ने दुमका से सीआईडी डॉग स्क्वायड की मदद ली. इसके अलावा पाकुड़, राजग्राम, मुराराई समेत रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया, लेकिन अब तक बच्चे के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है. आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट किया गया है.
करीब 50 टीमों से चल रही तलाश
नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है. कुआं, तालाब, गांव के आसपास के खेत-खलिहान, झाड़ियों समेत अन्य जगहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया है. करीब 50 टीमों का गठन कर मामले की जांच की जा रही है. इसके बावजूद अब तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है.
इसी को लेकर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से बच्चे की जानकारी देने वाले के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस ने दो मोबाइल नंबर 7903723895 और 7091544435 जारी करते हुए कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए