जीरो FIR से लेकर गिरफ्तारी तक, पीएलवी को सिखाए गए कानूनी प्रावधान

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद पीएलवी | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में पीएलवी के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित. जीरो एफआईआर से गिरफ्तारी तक की जानकारी, ताकि वंचितों को मिले न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ.

विज्ञापन

पीएलवी को मिला कानून का ‘पावर पैक’ प्रशिक्षण, जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने पर जोर

पाकुड़ : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में डालसा सभागार में पीएलवी कैपेसिटी बिल्डिंग सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश पर हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीएलवी के कार्यों की हुई समीक्षा

डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने पैरा लीगल वॉलेंटियर्स के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने पीएलवी को कार्यकौशल बढ़ाने तथा अधिक से अधिक वंचित एवं पात्र लोगों तक कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान पीएलवी की कार्यक्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से कानूनी प्रावधानों और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया से संबंधित सवाल भी किए गए.

जीरो एफआईआर से लेकर गिरफ्तारी तक दी जानकारी

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार और डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख ने जीरो एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया समेत एफआईआर, गिरफ्तारी और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने पीएलवी को जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचाने में अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभाने पर जोर दिया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पैरा लीगल वॉलेंटियर्स उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola