विकास के खजाने का होगा सही इस्तेमाल, 16वें वित्त की राशि से गांवों की बदलेगी तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद बीडीओ, प्रमुख व पंचायत समिति सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंचायत समिति की बैठक में 16वें वित्त आयोग से मिली राशि के सदुपयोग पर चर्चा हुई. ग्रामीण जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं का चयन किया गया. बीडीओ ने समय पर कार्यान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

विज्ञापन

महेशपुर : बीडीओ कार्यालय में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू ने की. बैठक में उप प्रमुख नसीमा खातून और बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव समेत पंचायत समिति के सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन

ग्रामीण जरूरतों के आधार पर योजनाओं के चयन पर जोर

बैठक में 16वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि के बेहतर नियोजन और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए योजनाओं के चयन पर चर्चा की गयी. सदस्यों ने ग्रामीण जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को प्रखंड पंचायत विकास योजना में शामिल करने को लेकर विचार-विमर्श किया. इस दौरान विभिन्न योजनाओं का चयन भी किया गया.

समय पर योजनाओं के क्रियान्वयन का निर्देश

बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव ने चयनित योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने योजनाओं में वित्तीय पारदर्शिता बनाये रखने का निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आमलोगों तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने संबंधित कर्मियों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में समन्वय बनाकर काम करने की बात कही.

सदस्य और कर्मी रहे मौजूद

बैठक में बीपीआरओ मजीबुर रहमान, सायम अख्तर, बबिता देवी, मुन्नी घोष, दिलदार शेख समेत अन्य पंचायत समिति सदस्य और कर्मी उपस्थित थे..

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola