6 दिन बाद भी ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा नहीं, अमड़ापाड़ा के व्यवसायियों में आक्रोश, एसपी से लगाई गुहार

Updated:
विज्ञापन

एसपी को ज्ञापन सौंपते अमड़ापाड़ा के व्यवसायी व ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमड़ापाड़ा बाजार में ज्वेलर्स लूटकांड को लेकर स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटना के छह दिन बाद भी खुलासा न होने से दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से त्वरित कार्रवाई और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

विज्ञापन

पाकुड़ : अमड़ापाड़ा बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में 2 सितंबर को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों में आक्रोश व भय का माहौल है. घटना के जल्द खुलासे और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर मंगलवार को अमड़ापाड़ा के व्यवसायियों व ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की.

विज्ञापन

हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स में बोला था धावा

2 सितंबर को अमड़ापाड़ा बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने दुकान में मौजूद लोगों को भयभीत कर जेवरात व अन्य सामान लूट लिया और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी. बाजार के बीच दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यवसायियों में दहशत फैल गई. आसपास के ग्रामीण भी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

बाजार में दिन-रात पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग

ज्ञापन में व्यवसायियों और ग्रामीणों ने कहा कि अमड़ापाड़ा प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है. यहां आसपास के गांवों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ऐसे में बाजार क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्ती जरूरी है. लोगों ने मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में दिन के साथ रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की.

टाइगर मोबाइल की तैनाती पर जोर

व्यवसायियों ने अमड़ापाड़ा बाजार में टाइगर मोबाइल और पुलिस वाहनों से लगातार निगरानी कराने की मांग की. उनका कहना है कि इससे अपराधियों में कानून का भय बनेगा और आम लोगों का पुलिस पर भरोसा मजबूत होगा. प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से लूटकांड का शीघ्र उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की.

इन लोगों ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में बबलू भगत, सरोज मंडल, राहुल भगत, संतोष भगत, संतोष रजक, मनोज भगत, भूटान भगत, उत्तम भगत, सोनू सहारा सहित अन्य लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola