पाकुड़ में 17,871 छात्र देंगे मैट्रिक-इंटर परीक्षा, 29 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बैठक करतीं उपायुक्त व उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन परीक्षाओं में कुल 17,871 छात्र शामिल होंगे. उपायुक्त ने कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़: वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के सफल और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में परीक्षा समिति की बैठक हुई. उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परीक्षा केंद्रों और मूल्यांकन केंद्रों के निर्धारण समेत परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

29 केंद्रों पर होगी परीक्षा

बैठक में परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, केंद्रों की क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक मानकों की जानकारी ली गयी. समीक्षा के बाद जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए 21 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं.

मैट्रिक परीक्षा में कुल 11,056 परीक्षार्थी, जबकि इंटरमीडिएट की कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की परीक्षा में कुल 6,815 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इस तरह जिले में कुल 17,871 परीक्षार्थी वार्षिक परीक्षा देंगे.

परीक्षा केंद्रों पर सुविधाएं दुरुस्त रखने का निर्देश

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने केंद्रों पर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

कदाचार पर रहेगी सख्ती

उपायुक्त ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी उत्पन्न न हो.

मूल्यांकन केंद्रों की भी हुई समीक्षा

बैठक में परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ मूल्यांकन केंद्रों के निर्धारण और वहां उपलब्ध सुविधाओं पर भी चर्चा की गयी. अधिकारियों को परीक्षा और मूल्यांकन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, शिक्षक संघ के अध्यक्ष व सचिव तथा मदरसा संघ के अध्यक्ष समेत संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola