पाकुड़ में 350 से अधिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
सम्मान पाकर प्रतिभाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखा गया. इन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपने जीवन को बेहतर दिशा देने के लिए जो मेहनत की
पाकुड़. प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को शहर के रवींद्र भवन में किया गया. समारोह में 350 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाने वालों में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के टॉपर शामिल थे. सम्मान पाकर प्रतिभाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखा गया. इन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपने जीवन को बेहतर दिशा देने के लिए जो मेहनत की है. प्रभात खबर ने उनकी प्रतिभा को सम्मानित कर उनको गौरवान्वित करने का प्रयास किया है. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एसपी प्रभात कुमार, डीडीसी शाहिद अख्तर, डीएमओ नितिश कुमार गुप्ता, डीपीआरओ राहुल कुमार, समाजसेवी रजिबुल शेख, डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल जेके शर्मा, हिसाबी राय ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए