सारे विपक्षी सत्ता पाने के लिए जनता से कर रहे हैं झूठे वादे : डॉ लोइस मरांडी

Updated:
विज्ञापन

डॉ मरांडी ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के संविधान के अधीन रहकर सारे भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम कर रही है

विज्ञापन

पाकुड़. भाजपा की विधानसभा स्तरीय सांगठनिक बैठक शहर के एक होटल में जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लोइस मरांडी शामिल हुईं. डॉ मरांडी ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के संविधान के अधीन रहकर सारे भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम कर रही है. कहा कि भ्रष्टाचारियों की ओर से लूटे गए पैसे देश की जनता को वापस करने, आदिवासी, गरीब, किसान, युवा, महिला आदि का विकास कर विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है. सारे विपक्षी आज एकजुट होकर केवल निज हित साधने में दिन-रात लगे हैं. गद्दी पाने के लिए हर जगह वे सभी झूठा प्रचार-प्रसार, लोक-लुभावन व झूठे वादे करने में दिन रात लगे हुए हैं. कहा कि विपक्षियों के करतूत व हालत आज किसी से छुपी नहीं है. देश की जनता 400 पार के साथ फिर एक बार मोदी सरकार चाहती है. आप सभी कार्यकर्ता पूरे विश्वास के साथ घर-घर जाकर मोदी के विचारों और कामों को रखें. कहा कि इस बार भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के नेतृत्व में राजमहल लोकसभा क्षेत्र में भी कमल खिलेगा. मौके पर पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, अनुग्रहित प्रसाद साह, कमल कृष्ण भगत, हिसाबी राय, धर्मेंद्र त्रिवेदी, दिलीप सिंह, विवेकानंद तिवारी, बलराम दुबे, शर्मिला रजक आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola