मुफ्फसिल पुलिस ने अवैध हथियार किया जब्त

मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने रामचंद्रपुर के काशीला गांव के समीप से एक देसी कट्टा बरामद किया है.
पाकुड़. मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने रामचंद्रपुर के काशीला गांव के समीप से एक देसी कट्टा बरामद किया है. घटना रविवार देर रात की है. थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि रामचंद्रपुर काशीला गांव से कुछ युवकों के पास अवैध रूप से हथियार होने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी. हालांकि पुलिस टीम को देखते ही कुछ युवक भागने में सफल रहे. मौके से एक थैला में से एक देसी कट्टा बरामद किया गया. इससे संबंधित जानकारी एकत्रित की जा रही है. हथियार कहां से लाया गया, किसने लाया पुलिस छानबीन कर रही है, जो भी दोषी होंगे उस पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




