क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक

Updated:
विज्ञापन
क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक

लिट्टीपाड़ा. स्थानीय विधायक हेमलाल मुर्मू ने मंगलवार क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए बड़ा घघरी पंचायत के कई गावों का दौरा किया.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. स्थानीय विधायक हेमलाल मुर्मू ने मंगलवार क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए बड़ा घघरी पंचायत के कई गावों का दौरा किया. विधायक हाथीबथान पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्या से रूबरू हुए. मंझला सोरेन व सुबोधन मड़ैया ने बड़ा घघरी पंचायत क्षेत्र में सड़क, पानी व बिजली के साथ रोजगार की समस्या से अवगत कराया. विधायक ने कहा हेमंत सरकार समस्याओं के समाधान के लिए बनी है. राज्य में चारों ओर सड़को का जाल बिछाया जा रहा है. कहा कि बेघरों को अबुआ आवास, युवती के लिए मंईयां योजना व विधवाओं को पेंशन दे रही है. इससे पूर्व ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. बैठक में मंझला सोरेन, प्रसाद हांसदा, कृष्णा यादव, रामका बेसरा, मुनिगन मड़ैया, एतवारी मड़ैया, बिलसन पहड़िया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola