मध्य विद्यालय विरग्राम ने 3-1 से मवि तारापुर को किया पराजित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हिरणपुर प्रखंड के घाघऱजानी स्थित मैदान में सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित हुआ. खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष ऐसे खेल कराए जा रहे हैं.

विज्ञापन

हिरणपुर. प्रखंड के घाघऱजानी स्थित मैदान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित हुआ. इसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मो रफीक आलम, बीपीओ किशन भगत आदि ने फुटबॉल को किक मारकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर, प्लस टू उच्च विद्यालय बड़तल्ला, उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगापाड़ा, तोड़ाई, मोहनपुर व विरग्राम सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाघऱजानी, मध्य विद्यालय तारापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाथकाठी उर्दू के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर-15 बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय विरग्राम और मध्य विद्यालय तारापुर के बीच खेला गया. पेनाल्टी में विरग्राम ने तारापुर को 3-1 से हरा दिया. शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड स्तर पर सफल रही टीमों की सूची जिला मुख्यालय भेजी जाएगी और विजेता टीम जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगी. खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष ऐसे खेल कराए जा रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola