जामिया सल्फिया मदरसा का 37वां इजलास-ए-आम संपन्न

Updated:
विज्ञापन

जामिया सल्फिया लिलबनीन वल-बनात में शनिवार देर शाम 37वां इजलास-ए-आम सह जलसा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दीनी व दुनियावी तालीम दिलाने पर जोर, बांटे गये कंप्यूटर प्रतिनिधि, हिरणपुर कमलघाटी स्थित जामिया सल्फिया लिलबनीन वल-बनात में शनिवार देर शाम 37वां इजलास-ए-आम सह जलसा का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि विधायक हेमलाल मुर्मू व केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू उपस्थित रहे. अतिथियों ने दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया. विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनने की प्रेरणा दी. इस अवसर पर मदरसा के छात्रों के लिए विधाकय की ओर से 5 आधुनिक कंप्यूटर भेंट किए गए, जिससे बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी. इस दौरान यूपी के इटावा से आए मुख्य वक्ता मौलाना मो. जरजीस अंसारी सेराजी ने कहा कि शिक्षा का असली मकसद इंसान को अच्छा नागरिक और बेहतर इंसान बनाना है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा दिलाने की अपील की और युवाओं को नशा, बुराइयों व सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की नसीहत दी. कार्यक्रम में अजीजुल इस्लाम, समद अली, इशहाक अंसारी, जावेद आलम, रंजन साह, जाहिद आलम, कलीमुद्दीन, नजरुल इस्लाम, रहमान अंसारी, गुलाम अंसारी, समद अंसारी, सगीर अंसारी, अनुसार अली, अलीफुद्दीन अंसारी, अख्तर अंसार, जावेद अंसारी, रियाजुल अंसारी, शहीद आलम सहित मदरसा कमिटी के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे. जलसे के पश्चात मदरसा का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा अन्य मौलानाओं ने भी तकरीर पेश की. पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए और शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola