जेटेट मेगा टेस्ट में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, 200 से अधिक ने परखी अपनी तैयारी
जेटेट मेगा टेस्ट में परीक्षा देते अभ्यर्थी. | Prabhat Khabar Network
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए पाकुड़ में जेटेट मेगा टेस्ट का सफल आयोजन हुआ. 200 से अधिक उम्मीदवारों ने अपनी परीक्षा क्षमता का मूल्यांकन किया और विशेष मार्गदर्शन प्राप्त किया.
प्रतिनिधि, पाकुड़ : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की परीक्षा क्षमता का आकलन करने के उद्देश्य से एसबी एग्जाम क्लासेस की ओर से शनिवार को ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में जेटेट मेगा टेस्ट का आयोजन किया गया. परीक्षा में 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. मॉक टेस्ट के माध्यम से अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी, समय प्रबंधन और विषयगत पकड़ का आकलन किया.
समय प्रबंधन और परीक्षा रणनीति पर मार्गदर्शन
मौके पर एसबी एग्जाम क्लासेस के मोहन सर, रुपेश सर और दामोदर सर मौजूद रहे. उन्होंने अभ्यर्थियों को नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और परीक्षा की रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया.
हर शनिवार-रविवार हो रहा मेगा टेस्ट
आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में मेगा टेस्ट आयोजित किया जा रहा है. इससे अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिलता है और वे अपनी कमजोरियों को पहचानकर समय रहते सुधार कर सकते हैं.
विद्यालय प्रबंधन के प्रति जताया आभार
सफल आयोजन के लिए शिक्षकों ने विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार जताया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए