MMDR संशोधन के खिलाफ पाकुड़िया में गरजे विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, बोले- विधेयक वापस लो, नहीं तो तेज होगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में शामिल विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो ने पाकुड़िया में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने विधेयक को राज्यों के वित्तीय अधिकारों के लिए खतरा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया : खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झामुमो ने शनिवार को पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने की. मुख्य अतिथि महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी और जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे शामिल हुए.

विज्ञापन

सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

धरना से पहले नेताओं ने सिद्धू-कान्हू चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पैदल प्रखंड मुख्यालय पहुंचे.

विधेयक वापस लेने की मांग

विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि विधेयक राज्यों के वित्तीय अधिकारों को प्रभावित करने वाला है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को विधेयक वापस लेना होगा, अन्यथा झामुमो आंदोलन को और तेज करेगा.

खनिज राजस्व को लेकर जतायी चिंता

उपासना मरांडी ने कहा कि झारखंड खनिज आधारित राज्य है और खनन से मिलने वाला राजस्व राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि विधेयक के विरोध में पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी.

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

धरना के बाद झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर विधेयक वापस लेने की मांग की.

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर देबीलाल हांसदाक, जुली हेमब्रोम सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola