लैंगिक अपराध व बाल संरक्षण कानून की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

डालसा की ओर से डीएवी में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़ कोर्ट. डालसा की ओर से डीएवी में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्राधिकार के सचिव अजय कुमार गुड़िया व प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से किया. सचिव ने बाल संवर्धन एवं संरक्षण, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाओं एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवा के बारे में बताया. उन्होंने संवाद करते हुए उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालक बालिकाओं के संरक्षण अधिनियम पर जागरूक किया. इस जागरुकता में अच्छे बुरे स्पर्श, लड़के एवं लड़कियों को सामान रूप से कानूनी सुरक्षा प्रदान करना, शिक्षा का अधिकार, बल श्रम, बल विवाह आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. मौके पर शिक्षक अमित कुमार, संजय कुमार यादव, रतन पांडे आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola