होटल से अवैध शराब जब्त, संचालक गिरफ्तार

अवैध तरीके से शराब बिक्री मामले में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पाकुड़ नगर. अवैध तरीके से शराब बिक्री मामले में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के कोयला रोड के समीप डांगापाड़ा के पास झोपड़ीनुमा होटल में अवैध तरीके से शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को जब्त किया. साथ ही संचालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी अनूप रौशन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. 38 बोतल बियर जब्त किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




