गणपति महोत्सव में नृत्य का जलवा, बाल कलाकारों ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

रेलवे मैदान में नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार, कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि, मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ में 28वें गणपति महोत्सव का दूसरा दिन नृत्य प्रस्तुतियों से सराबोर रहा. कोलकाता, मालदा सहित विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने अपने मनमोहक नृत्य से समा बांधा. विशेष रूप से बाल कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं.

विज्ञापन

पाकुड़ : रेलवे मैदान में चल रहे सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के 28वें गणपति महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार की सांस्कृतिक संध्या नृत्य प्रस्तुतियों के नाम रही. कोलकाता, मालदा, रामपुरहाट, जंगीपुर, भागलपुर एवं साहिबगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा. खासकर बाल कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजायीं.

विज्ञापन
रेलवे मैदान में नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार, कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि, मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
रेलवे मैदान में नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार, कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि, मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

नृत्य कौशल ने जीता दर्शकों का दिल

नृत्य प्रतियोगिता में कलाकारों ने अलग-अलग गीतों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया. मंच पर कलाकारों के आत्मविश्वास, भाव-भंगिमा और नृत्य कौशल ने सांस्कृतिक संध्या को खास बना दिया. छोटे-छोटे बाल कलाकारों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं. उनकी प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

रेलवे मैदान में नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार, कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि, मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
रेलवे मैदान में नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार, कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि, मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

कोलकाता के निर्णायकों ने किया मूल्यांकन

प्रतियोगिता के लिए कोलकाता से पहुंचे नृत्य निर्णायक उज्ज्वल हालदार एवं शंकर लाल साहा ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया. वहीं उद्घोषक कैलाश मध्यान्ह ने अपनी प्रस्तुति और उद्घोषणा से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा. मंच के सामने बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे.

महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले शाम को बाबा गणपति की भव्य महाआरती की गयी. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. गाजे-बाजे और जयकारों के बीच पूरा रेलवे मैदान भक्तिमय हो गया. पुरोहित सजल चटर्जी एवं शुभो सहाना ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न करायी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन

सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, डीबीएल के सहायक उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, वार्ड पार्षद निभा देवी, ईआरएमयू अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, सचिव संजय कुमार ओझा, सहायक स्टेशन प्रबंधक कुमार विकास एवं राणा शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे. निरीक्षक-सह-प्रभारी अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रवि राकेश ने भी कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी.

समिति के सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी

कार्यक्रम का संचालन अनिकेत गोस्वामी ने किया. आयोजन को सफल बनाने में पूजा के संस्थापक हिसाबी राय, संजय कुमार राय, रणजीत राम, निर्भय कुमार सिंह, नितिन मंडल, रवि पटवा, अग्नि अंश राज, अभिषेक कुमार, कृष्ण घोष, रतुल दे एवं साकेकुल आलम सहित समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभायी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola