तेज रफ्तार ट्रॉली असंतुलित होकर पुल के नीचे गिरी, हताहत नहीं

Updated:
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रॉली असंतुलित होकर पुल के डिवाइडर से टकराकर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-धरमपुर एनएच-333ए तसर केंद्र के समीप शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रॉली असंतुलित होकर पुल के डिवाइडर से टकराकर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हालांकि घटना में चालक व उपचालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आयी है. जानकारी के अनुसार ट्रॉली गोड्डा की ओर से हिरणपुर जा रही थी. लिट्टीपाड़ा तसर केंद्र के समीप सड़क पर बने संकरा पुल पर रात के समय चालक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराते हुए लगभग 20 फीट पुल के नीचे पानी में गिर गया. घटना में चालक व उपचालक बाल-बाल बच गया. दुर्घटना के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola