भुटभुटिया व टोटो के बीच सीधी टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

महेशपुर-मुरारई मुख्य पथ पर टोटो और भुटभुटिया वाहन के बीच भीषण टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. पुलिस वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन

महेशपुर. महेशपुर-मुरारई मुख्य पथ पर जीनमता पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को टोटो और भुटभुटिया वाहन के बीच भीषण टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार डांगापाड़ा निवासी टोटो चालक सोजीबुल शेख मुरारई से पैसेंजर लेकर महेशपुर अंबेडकर चौक जा रहा था. इसी दरम्यान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आती भुटभुटिया जीनमाता पेट्रोल पंप के पास सामने से धक्का मार कर फरार हो गया. दुर्घटना में टोटो चालक सोजीबुल शेख (22) और टोटो पर सवार सिंदरी गांव निवासी आरनेस्ट टुडू (30) गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि पश्चिम बंगाल के हियातनगर निवासी मुरशिदा बीबी, साहिद शेख, पूजा घोष एवं एक अन्य महिला को हल्की चोट लगी है. उधर, घटना की सूचना पर एएसआई सोहराब खान ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डाॅ सुशील कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर सोजीबुल शेख और आरनेस्ट मुर्मू को रेफर कर दिया. इधर, पुलिस वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola