26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

पंचतत्व में विलीन हुए झारखंड के पूर्व मंत्री देवीधन बेसरा, कई राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मंत्री देवीधन बेसरा का गुरुवार को अंतिम संस्कार हो गया. इससे पूर्व की पाकुड़िया बाजार में शवयात्रा निकाली गयी. इस मौके पर कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्य को याद किया.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री देवीधन बेसरा का बुधवार को निधन के बाद गुरुवार को उनकी शवयात्रा निकाली गई. उनके पैतृक निवास जोंका गांव से निकाली गई शवयात्रा को पाकुड़िया बाजार ले जाया गया. जहां बेसरा निवास स्थित उनके आवास में आम लोगों के दर्शन के लिए शव को कुछ देर रखा गया. जिसके बाद उनके शव को सिदो-कान्हू चौक होते हुए जोंका गांव लौटी. जहां हिंदू रीति-रिवाज से उनके बेटे जयसेन बेसरा ने उन्हें मुखाग्नि दी.

कई राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इसके पूर्व बड़ी संख्या में भाजपा-जेएमएम सहित अन्य पार्टी के लोग और उनके समर्थक उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की. जिसमें झारखंड की पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी, हेमलाल मूर्मू, दुमका सांसद सुनील सोरेन, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बोरियों के पूर्व विधायक ताला मरांडी, महेशपुर के पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, सुफल मरांडी, नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा, भाजपा जिला अध्यक्ष बलराम दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, विवेकानंद तिवारी, भाजपा नेता दुर्गा मरांडी, वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद, अजय दास, भाजपा जिला महामंत्री शीलारानी हेम्ब्रम, सुशील साहा, सुरेंद्र भगत, हृदयानंद भगत, विजय भंडारी, साधन ठाकुर, साहेब हांसदा सहित दर्जनों समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए.

गाजे-बाजे के साथ निकली शवयात्रा

जोंका गांव से निकली दिवंगत देवीधन बेसरा की शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. उनके समर्थक जबतक सूरज चाँद रहेगा बेसरा तेरा नाम रहेगा, देवीधन बेसरा अमर रहे आदि नारे लगा रहे थे. गांव से निकली शवयात्रा में भाजपा के बड़े नेता भी पहुंचे हुए थे.

Also Read: Jharkhand: पूर्व कैबिनेट मंत्री देवीधन बेसरा का निधन, 1980 में पहली बार बने थे विधायक

पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री देबीधन बेसरा के निधन पर बीडीओ मनोज कुमार श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक आवास पहुंचे. जहां बीडीओ मनोज कुमार ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की. वहीं सीओ किरण डांग, थाना प्रभारी चन्दन कुमार गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक कर्मियों ने श्रधांजली दी और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना किया.

जानिए राजनेताओं ने क्या कहा

इस मौके पर सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि देवीधन बेसरा संताल परगना के कद्दावर नेता थे. उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता से कैबिनेट मंत्री बनने तक का सफर पूरा किया. उन्होंने इलाके के विकास के लिए भी अथक प्रयास किया था. वहीं, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि देवीधन बेसरा के निधन से संथाल की राजनीति का एक युग खत्म हो गया. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन को हमेशा बेदाग रखा था. जिसके कारण वे ना सिर्फ अपने इलाके बल्कि पुरे संथाल परगना में लोकप्रिय थे.

क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा रहते थे तत्पर

राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा कि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और राजमहल लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद देवीधन बेसरा के निधन की खबर से दुःखी हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. उनके परिजनों और समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें. वहीं, भाजपा नेता हेमलाल मुर्मू ने कहा कि देवीधन बेसरा एक कद्दावर नेता थे. उन्होंने विधायक, सांसद और मंत्री तक का सफर पूरा किया. वे आदिवासी अस्मिता के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे.

Also Read: इनोवेटिव टीचिंग के लिए जमशेदपुर की शिप्रा मिश्रा को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, इनके बारे में जानें

देवीधन बेसरा के निधन से क्षेत्र की जनता मर्माहत

पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेने ने कहा कि दिवंगत देवीधन बेसरा भाजपा के कद्दावर नेता थे. उनके निधन से पूरा क्षेत्र गमगीन है. भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. वहीं, भाजपा नेता हिसाबी राय ने कहा कि दिवंगत देवीधन बेसरा महेशपुर से कई बार विधायक रहे. राजमहल से सांसद रहे और कैबिनेट मंत्री भी रहे. उन्होने क्षेत्र के विकास के लिए काफी अथक प्रयास किया है. क्षेत्र की जनता उनके निधन से मर्माहत है.

Posted By: Samir Ranjan.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें