मूर्ति क्षतिग्रस्त कर फेंकने के मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी तलवाडंगा में मंदिर से मूर्ति क्षतिग्रस्त कर फेंक देने के मामले में दो व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

पाकुड़.

नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी तलवाडंगा स्थित पुराने हनुमान मंदिर से हनुमानजी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर फेंक देने के मामले में नगर थाना की पुलिस ने दो व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की है. नगर थाना की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवतरतन सरकार उर्फ शिबू व विनय कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले को लेकर थाना प्रभारी अजय आर्यन ने बताया कि मामले में दो लोगों को पुलिस ने मौके पर से हिरासत में लिया था. गामीणों द्वारा उक्त दोनों के विरुद्ध आवेदन प्राप्त हुआ था. विधिसम्मत कार्रवाई कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें कि मंगलवार देर रात नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी तलवाडंगा स्थित पुराने हनुमान मंदिर से हनुमानजी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया गया था. स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे. स्थानीय लोगों ने घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी को लेकर तलवाडंगा-मालपहाड़ी रोड को जाम कर दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola