Pakur News: मारपीट के आरोप में पति पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

महेशपुर थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल बाजारपाड़ा में एक 40 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर सिनेमा हॉल बाजारपाड़ा में एक 40 वर्षीय महिला ने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है. पीड़ित महिला राखी मंडल ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी महेशपुर- अमृतपुर गांव निवासी जयन्त कुमार मंडल के साथ हुई है. वर्तमान में सपरिवार महेशपुर सिनेमा हॉल बाजारपाड़ा में रहते है. पीड़िता ने बताया है कि उसका पति जयन्त कुमार मंडल महेशपुर- कैराछत्तर गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा है. जिसका विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट किया जाता है. बताया कि 01 दिसंबर को रात के 9 बजे पति ने उक्त महिला को घर लाया. मेरे साथ गाली गलौज करते हुए दूसरे दिन अहले सुबह भी पति के द्वारा गाली गलौज की गई. वही बीते 03 दिसंबर को अपने घर अमृतपुर गांव चली गई. जब 04 दिसंबर को महेशपुर अपने घर लौटी तो पति ने दोबारा गाली गलौज करते हुए डंडे से मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. पीड़िता के लिखित शिकायत के आधार स्थानीय थाने में आरोपी जयन्त कुमार मंडल के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola