10 फरवरी से खिलायी जायेगी फाइलेरिया की दवा : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को बीएलटीएफ की बैठक की.

विज्ञापन

महेशपुर. महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को बीएलटीएफ की बैठक की. बैठक में 10 फरवरी से शुरू होने वाले फाइलेरिया सर्वजन दवा सेवन को लेकर चर्चा की गयी. बताया गया कि 10 से 25 फरवरी तक सभी लोगों को दवा खिलानी है. इसमें दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को यह दावा नहीं खिलाई जायेगी. साथ ही एनीमिया मुक्त, कालाजार, परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य विभाग से चलने वाले अन्य कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू, मनीष कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola