पाकुड़ में ईडी की दबिश, इस पा���्टी के कार्यालय में मारा छापा, आखिर क्या है मामला?

Updated:
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय के बाहर तैनात सुरक्षा बल के जवान, प्रभात खबर

ED Raid In Pakur: पाकुड़ के एसडीपीआई कार्यालय में ईडी ने गुरुवार की सुबह छापा मारा है. ये कार्रवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी से मिले इनपुट के आधार हुई है.

विज्ञापन

पाकुड़, राघव मिश्रा : पाकुड़ में नगर थाना क्षेत्र के मौलाना चौक के समीप स्थित सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) कार्यालय में ईडी की टीम ने कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम गुरुवार सुबह 6:30 बजे पाकुड़ पहुंची. 9:00 बजे के करीब टीम मौलाना चौक पहुंचकर एसडीपीआई के कार्यालय में प्रवेश किया. इससे पहले कार्यालय के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिया गया था. बताया जाता है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद उनसे प्राप्त इनपुट के आधार पर ये एक्शन लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यालय में रखे कागजात को खंगाल रही है ईडी की टीम

जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम पार्टी कार्यालय में रखे कागजात को खंगालने में लगी है. इससे पहले प्रर्वतन निदेशालय के अधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम के फैजी को गिरफ्तार किया था. उन्हीं से पूछताछ के बाद कई दस्तावेजों की जांच के सिलसिले में यहां पहुंची है. ईडी की छापेमारी के बाद कार्यालय के आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Vantara: वनतारा के जंगल में दुर्लभ जंगली जानवरों का आशियाना

दोपहर 12:55 बजे के करीब कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

ईडी की टीम ने छापा मारने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिये थे. अभी भी भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात हैं. किसी को वहां पर आने जाने की इजाजत नहीं है. जांच में शामिल किसी भी अधिकारी ने इस संबंध में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है. वहां पर तैनात जवान भी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. छापेमारी की सूचना मिलते ही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हंजला शेख भी दोपहर 1 बजे के करीब कार्यालय पहुंचे. ईडी का दावा है कि प्रतिबंधित संगठन पीएफआई एसडीपीआई की गतिविधियों को कंट्रोल करता है. वह इसके लिए पैसे भी देता है.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola