बाइक का संतुलन बिगड़ने से चालक घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक का संतुलन बिगड़ने से चालक घायल

लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह मोड़ के समीप बुधवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह मोड़ के समीप बुधवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, हिरणपुर के बेलडीहा गांव निवासी ईश्वर बेसरा (22) किसी काम से हिरणपुर से अपनी बाइक से लिट्टीपाड़ा आ रहा था. नवाडीह मोड़ के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल असंतुलन होकर सड़क से बीस फिट दूर खाई में जाकर गिर गया. इससे ईश्वर बेसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाने के एएसआइ गोउर दास दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर घायल को उठाकर सीएचसी लिट्टीपाड़ा पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे पाकुड़ रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola