डीपीएस के बच्चों ने वार्षिक खेलकूद में दिखाया जलवा

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह “स्पोर्टसोविटा -24 ” के दूसरे दिन कई खेलों में बच्चों की प्रतिभा का जलवा छाया रहा.

विज्ञापन

पाकुड़. दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह “स्पोर्टसोविटा -24 ” के दूसरे दिन कई खेलों में बच्चों की प्रतिभा का जलवा छाया रहा. कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों ने बैलून फोड़ो, म्यूजिकल चेयर, थ्री लेग्स रेस, बनाना रेस, स्पून एंड मार्बल रेस, बॉल इन बकेट, यू-14 वर्ग बालक एवं बालिका बैडमिंटन, चेस के सेमी फाइनल प्रतियोगिता में भाग लिया. इन सभी खेलों में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बनाना रेस और बॉल इन बकेट में अपने प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया. वहीं थ्री लेग्स रेस में कक्षा तीन के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. दूसरे दिन का खेल समापन अंतरसदनीय रस्साकशी मुकाबले के साथ हुआ. रस्साकशी में बच्चों के साथ-साथ उनके सदन के प्रभारियों का भी जोश देखते बन रहा था. खेल के दौरान विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य जेके शर्मा के साथ-साथ सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया. खेल के तीसरे दिन नर्सरी से कक्षा पांचवीं का फ्रॉग रेस, बटरफ्लाई रेस (तितली दौड़), बत्तख दौड़, स्कूल के लिए तैयार होने के अलावा अंडर-14 व अंडर-17 बालक/बालिका वर्ग में जैवलिन, शॉर्ट पुट, बेडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन्ग जंप, कब्बड्डी, अंतर्सदनीय खो-खो व वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल का आयोजन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola