बड़ासिंहपुर गांव में दर्जनों लोगों ने ली झामुमो की सदस्यता

Updated:
विज्ञापन

झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बड़ासिंहपुर पंचायत अंतर्गत बेनाकुड़ा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बड़ासिंहपुर पंचायत अंतर्गत बेनाकुड़ा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव व महेशपुर से झामुमो प्रत्याशी प्रो स्टीफन मरांडी शामिल हुए. बड़ासिंहपुर के मुखिया कालेश्वर हेंब्रम व ग्राम प्रधान जयंत यादव के नेतृत्व में अन्य पार्टियों को छोड़ दर्जनों लोग झामुमो में शामिल हुए. जिलाध्यक्ष व प्रो स्टीफन मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया. झामुमो में शामिल होने वालों में श्रीकांत यादव, गणेश यादव, कामदेव यादव, तारक यादव, भरत यादव, रीतलाल यादव, साधिन यादव, बुलाई यादव, दिनेश यादव, फुलेश्वर यादव, फेलू यादव, विनोद यादव, अनिल यादव, पुरेश यादव, विपुल यादव, उदेश्वर यादव, सुजन यादव आदि हैं. झामुमो प्रत्याशी प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव है. आप सब मन लगाकर पार्टी के लिए काम करें. ताकि पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके. जिलाध्यक्ष ने कहा आज से अपने अपने पंचायत एवं बूथों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola