जिला नियोजनालय के भर्ती कैंप में 6 अभ्यर्थियों का चयन, 36 शॉर्टलिस्ट

Updated:
विज्ञापन

कैंप में मौजूद अभ्यर्थी | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ जिला नियोजनालय में भर्ती कैंप का आयोजन. 6 अभ्यर्थियों का चयन, 36 शॉर्टलिस्ट हुए. 31 युवाओं का झारनियोजन पर निबंधन.

विज्ञापन

पाकुड़ : जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, पाकुड़ में मंगलवार को एक दिवसीय भर्ती कैंप-सह-निबंधन कैंप का आयोजन किया गया. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित कैंप में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों ने हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

13 पदों पर भर्ती प्रक्रिया

कैंप में सीआरओ, एसएमटी टीचर समेत विभिन्न पदों के लिए नियोजन प्रक्रिया हुई. नियोजकों की ओर से कुल 13 रिक्तियों की जानकारी दी गयी थी. इसमें छह अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि 36 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया.

31 युवाओं का निबंधन

निबंधन कैंप के माध्यम से 31 अभ्यर्थियों का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन कराया गया. इस दौरान अभ्यर्थियों को जिला नियोजनालय की ओर से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गयी. इनमें आइटी लैब, पुस्तकालय, कैरियर काउंसलिंग, निबंधन कैंप, रोजगार मेला और भर्ती कैंप प्रमुख हैं.

आगे भी होंगे भर्ती कैंप

जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं से इन सुविधाओं का लाभ उठाकर रोजगार के अवसरों से जुड़ने की अपील की गयी. बताया गया कि युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आगे भी भर्ती कैंप-सह-निबंधन कैंप और रोजगार मेलों का आयोजन किया जायेगा. मौके पर उच्चवर्गीय लिपिक कामिनी कुमारी, यंग प्रोफेशनल शैलेश कुमार सिंह, नियोजक प्रतिनिधि पंकज कुमार व मुकुल पॉल समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola