पाकुड़ - डायट में 80 शिक्षकों का सम्मान, उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र
डायट में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करते प्राचार्य व जिला शिक्षा पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ डायट में शिक्षक दिवस के अवसर पर 80 शिक्षकों को उनके सराहनीय शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया. शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र, झारखंडी शॉल और मेमेंटो देकर नवाजा गया. कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की प्रगति पर जोर दिया गया.
पाकुड़ : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पाकुड़ में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले 80 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र, झारखंडी शॉल एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इनमें सी-सीपीडी के पांच मास्टर ट्रेनर सहित डायट की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में योगदान देने वाले शिक्षक शामिल रहे.
आपके शहर में
विभिन्न अकादमिक गतिविधियों में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
शिक्षकों ने राइल के प्रश्न-पत्र निर्माण, शोध कार्य, मॉड्यूल निर्माण, मॉर्निंग असेंबली कंटेंट तैयार करने समेत विभिन्न अकादमिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
कार्यक्रम में डायट के प्राचार्य संतोष गुप्ता और जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता आपूर्ति उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान से हुई. राकेश रजक ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी. प्राचार्य और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक प्रगति पर ध्यान देने का आह्वान किया.
इनकी रही कार्यक्रम में भूमिका
कार्यक्रम का संचालन राकेश रजक, रविकांत, बरुण गणाई, लिली कुमारी यादव और मुस्तफिजुर रहमान ने किया. धन्यवाद ज्ञापन रविकांत ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए