चुनाव : 20 तक मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण करें: डीसी

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.
23 फरवरी को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा मतदान नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें 23 फरवरी को होनेवाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 20 फरवरी तक मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाये. कहा कि मतदाता पर्ची मतदान प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए प्रत्येक मतदाता तक इसे समय पर पहुंचाना बीएलओ की प्राथमिक जिम्मेदारी है. सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पर्ची वितरण करें. इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें. डीसी ने बताया कि 23 फरवरी को होनेवाला मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न होगा. मतदान दल निर्धारित समय पर सभी बूथों पर पहुंचेंगे. संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जायैगी. माइक्रो ऑब्जर्वर व रिसीविंग पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहेंगे. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बीएलओ, उनके परिजन अथवा चुनाव ड्यूटी से जुड़े कोई भी कर्मी किसी भी अभ्यर्थी के जुलूस, प्रचार या चुनाव अभियान में शामिल नहीं होंगे. सभी कर्मियों को पूर्ण निष्पक्षता बनाये रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी बूथ से शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए. सभी मतदान केंद्रों पर चौकीदार, एनसीसी एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. साथ ही प्रशासक, नगर परिषद को सभी बूथों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




