शाम छह से सुबह छह बजे तक क्रशर यूनिटों को नहीं मिलेगी बिजली : डीसी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमारी ने बिजली विभाग की योजनाओं की समीक्षा की.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमारी ने बिजली विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने जिले में निर्बाध रूप से बिजली सेवा बहाल करने का निर्देश ईई को दिया. जिले में बिजली आपूर्ति सुदृढ करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक किसी भी क्रशर यूनिटों को बिजली मुहैया नहीं करायी जाय. हर हाल में शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से बिजली मिले ये सुनिश्चित की जाय. अनावश्यक रूप से लोड शेडिंग एवं मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती न करें अन्यथा संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त ने खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर व जर्जर बिजली के पोल व तारों को भी बदलने का निर्देश दिया. कहा कि बिजली आज की बुनियादी आवश्यकता है. इसे गांव-गांव तक पहुंचाना प्रशासन की प्रतिबद्धता है. उपायुक्त ने आरडीएसएस के तहत चल रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की. जिले में चिह्नित वैसे टोला व बस्ती जहां बिजली नहीं है वहां बिजली सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola