बाहरी लोगों को पीएम आवास देने की शिकायत डीसी से

Updated:
विज्ञापन
बाहरी लोगों को पीएम आवास देने की शिकायत डीसी से

महेशपुर. प्रखंड के असकंधा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने और राशि गबन करने का गंभीर मामला सामने आया है.

विज्ञापन

महेशपुर. प्रखंड के असकंधा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने और राशि गबन करने का गंभीर मामला सामने आया है. ग्रामीण हुमायूं कबीर शेख, मरतुज शेख, चमत्कार मंडल और रफीकुल शेख ने उपायुक्त और उप विकास आयुक्त से लिखित शिकायत की है. ग्रामीणों ने दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि पंचायत स्वयंसेवक चिरंजीत साहा और आवास कोऑर्डिनेटर देवाशीष दास की मिलीभगत से पश्चिम बंगाल निवासी खुशियां बीबी (आइडी जेएच1054679) और जहांगीर आलम (आइडी जेएच1074512) को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन बाहरी व्यक्तियों के नाम पर योजना की राशि निकालकर गबन कर ली गयी है. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola