गीत-संगीत व केक काटकर धूमधाम से की गयी क्रिसमस गैदरिंग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Dec 2024 5:27 PM

विज्ञापन

गीत-संगीत व केक काटकर धूमधाम से की गयी क्रिसमस गैदरिंग

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ क्रिसमस और नए साल की धूम शुरू हो गई है. शनिवार को बलिहारपुर स्थित मिशन मैदान में जिदातो इंटरमीडिएट कॉलेज, जिदातो बालिका उच्च विद्यालय, जिदातो बालिका मध्य विद्यालय, और जिदातो किंडरगार्टन द्वारा सामूहिक रूप से क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ रेवरेंट स्टीफन सोरेन, डीएस रेवरेंट रौशन हांसदा, रेवरेंट ईमानुएल चित्रकार, प्राचार्या एलेन मेरिना हेंब्रम, सुमीत कुमार, समाजसेवी लुत्फल हक, पास्टर शर्मिला सोरेन, विद्यालय सचिव शुक्ला दत्ता, कोणिका मरांडी और नीतू हाजरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. शिक्षकों और सहकर्मियों ने सामूहिक रूप से नाटक प्रस्तुत किया. वहीं, समाजसेवी लुत्फल हक ने क्रिसमस के मौके पर विद्यालय की छात्राओं को स्वेटर और जूते उपहार स्वरूप भेंट किए. रेवरेंट स्टीफन सोरेन ने यीशु के जन्म के संदेशों को सुनाते हुए कहा कि उन्होंने मानव को प्रेम और विश्वास का संदेश दिया है. उन्होंने यह भी कहा, “अपने दिल को परेशान मत करो. प्रभु में विश्वास करो. ” इसके अलावा, युवाओं ने भी गीत-संगीत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का समापन कैंडल लाइट और केक काटकर क्रिसमस गैदरिंग को मनाते हुए किया गया.इस मौके पर बड़ी संख्या में क्रिश्चियन समुदाय के महिला, पुरुष, बच्चे व युवा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola