प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति का किया गया गठन

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़ कोर्ट. सदर प्रखंड सभागार में जीआरसी के तत्वावधान में बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने की. बैठक में प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया. वहीं सखी मंडल से जुड़ीं हुईं सभी महिलाओं को न्याय दिलाने को लेकर सभी प्रकार की जानकारी दी गयी. महिलाओं पर हिंसा और उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर आवश्यक कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया. वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी ने पीड़ित महिलाओं को मुफ्त में मिलने वाली कानूनी सहायता से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि ने पीड़ित महिलाओं को विभाग से मिलने वाली सुविधाओं से संबंधित जानकारी दी. बैठक में सीडीपीओ सविता कुमारी, डॉ. गुफराम आलम, अजीत कुमार राय, राजकिशोर यादव, एएसआइ राम उरांव, नीरज कुमार राउत, पिंकी मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola