17 सितंबर से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव-पंचायत से बूथ तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

भाजपा पाकुड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत की है. यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंचाई जाएगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष के सेवा कार्यकाल के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर रविवार को अपर्णा मार्केट, पाकुड़ में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की. प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

कार्यशाला में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा. अभियान के दौरान सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गयी.

केंद्र की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

बैठक में वक्ताओं ने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छता एवं शौचालय निर्माण तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया. कोरोना महामारी के दौरान राहत एवं खाद्यान्न वितरण से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया गया.

गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने का आह्वान

कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया.

ये रहे मौजूद

मौके पर जिला प्रभारी श्रीनिवास मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबलू भगत, दुर्गा मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक साधन ठाकुर ने किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola