रानीपुर चेकपोस्ट पर पकड़ा गया स्टोन चिप्स लदा हाइवा, दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

Updated:
विज्ञापन

चेकपोस्ट का निरीक्षण करते खान निरीक्षक व जब्त किया गया हाइवा | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है. रानीपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक स्टोन चिप्स लदे हाइवा को जब्त किया गया क्योंकि चालक आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर सका. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

पाकुड़ : जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में शनिवार को खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने हिरणपुर अंचल के रानीपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
चेकपोस्ट का निरीक्षण करते खान निरीक्षक व जब्त किया गया हाइवा | Prabhat Khabar Network
चेकपोस्ट का निरीक्षण करते खान निरीक्षक | Prabhat Khabar Network

दस्तावेज नहीं दिखाने पर हाइवा जब्त

निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट के समीप पेट्रोल पंप के सामने स्टोन चिप्स लदे एक हाइवा को पकड़ा गया. जांच के क्रम में वाहन चालक द्वारा स्टोन चिप्स के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए. इसके बाद खनन निरीक्षक ने हाइवा को जब्त कर लिया. जब्त वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरणपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया.

अवैध परिवहन पर कार्रवाई जारी रखने की बात

जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. खनिजों के परिवहन में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने खनिज कारोबार से जुड़े लोगों से वैध दस्तावेज के साथ ही खनिजों का परिवहन करने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola