भाजपाइयों ने शुरू की एक पेड़ मां के नाम अभियान

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़ नगर. विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपाइयों ने जिले भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपाइयों ने जिले भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की. अभियान की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर पांच जून से 15 अगस्त तक यह अभियान चलेगा. इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण के प्रति जनजागरूकता और हरियाली को बढ़ावा देना है. नगर क्षेत्र में जिला महामंत्री रूपेश भगत, संजीव साह और पवन भगत के साथ पौधारोपण करने के बाद श्री पाण्डेय ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं. यह न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि मिट्टी के कटाव को भी रोकता है और प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायक है. उन्होंने जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की. जिलाध्यक्ष ने बताया कि शहर में नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार, दादपुर मंडल अध्यक्ष सुशांत घोष, हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया है. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साहा, प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola