जनहित की योजनाओं को भाजपा रोकने का कर रही प्रयास : विधायक

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के बड़ा घाघरी व सोनधानी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के बड़ा घाघरी व सोनधानी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्थानीय विधायक दिनेश मरांडी, एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा, बीडीओ श्रीमान मरांडी व झामुमो जिला सचिव सुलेमान बास्की ने कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया. विधायक ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया. कार्यक्रम में शामिल होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. विधायक ने कहा मंईयां सम्मान योजना से राज्य के लाखों महिलाओं को जोड़ा गया है, जिसे लाभ भी मिल रहा है. पर इस जनहित की योजना को भी रोकने का भाजपा कु-प्रयास कर रही है. पर वे लोग कभी सफल नहीं होंगे. अबुआ आवास योजना के तहत बेघर परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ, दो लाख तक कृषि ऋण माफ योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. शिविर में एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा व बीडीओ ने संचालित योजनाओं की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola