बीडीओ ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सफाई का दिया निर्देश

छठ पूजा को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई जोरों से की जा रही है.
हिरणपुर. छठ पूजा को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई जोरों से की जा रही है. छठ को लेकर खेपी पोखर छठ पूजा समिति व सुंदरपुर स्थित छठ पोखर के पास भव्य सजावट की जा रही है और पंडाल निर्माण का निर्माण कराया जा रहा है. सोमवार को बीडीओ टुडू दिलीप ने छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई एवं विधि व्यवस्था को लेकर समिति के सहदेव साहा एवं सदस्यों से आवश्यक जानकारी ली. तालाब में पानी में बैरिकेडिंग, लाइट की व्यवस्था, महिला छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम आदि व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. मौके पर पंचायत प्रभारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्या मालतो, सचिव अशोक यादव, कनीय अभियंता प्रेम टुडू, अभिषेक गोंड आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




