बीडीओ ने सेक्टर पदाधिकारियों को दिलायी शपथ
बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
पाकुड़. प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से आगामी 20 नवंबर को मतदान को लेकर शपथ दिलायी गयी. वहीं मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की गयी. मतदान केंद्रों पर मतदान भवन की स्थिति, बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, रैंप इत्यादि पर चर्चा करते हुए समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में ओम प्रकाश सिंह, आनंद कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए