शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की हुई व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी के मद्देनजर लोगों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से अलाव की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी के मद्देनजर लोगों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से प्रतिदिन संध्या में नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों एवं सभी प्रखंडों के प्रमुख चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है. जिले में अलाव की व्यवस्था होने से क्षेत्र के लोगों एवं राहगीरों को ठंड से काफी हद तक निजात मिल रही है. उपायुक्त मनीष कुमार ने नगर परिषद के प्रशासक, सभी अंचलाधिकारी एवं बीडीओ को उनके संबंधित क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने को लेकर निर्देशित किया है. इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र में फॉगिंग एवं खराबे पड़े लाइटों को ठीक कराया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola