आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज, बच्चों से जाना पढ़ाई और खान-पान का हाल

Updated:
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से बातचीत करती उपायुक्त मेघा भारद्वाज | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शहरकोल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने बच्चों से सीधे बात कर उनकी पढ़ाई और खान-पान की जानकारी ली. सेविकाओं को स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़ में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को सदर प्रखंड की शहरकोल पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, मालीपाड़ा (प्रधान टोला) का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, बच्चों की उपस्थिति और उन्हें उपलब्ध करायी जा रही पोषण समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली.

विज्ञापन

बच्चों से पढ़ाई और खान-पान पर बातचीत

उपायुक्त ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, खान-पान और आंगनबाड़ी केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने बच्चों की गतिविधियों के बारे में भी पूछा और उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया.

स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

उपायुक्त ने सेविका और सहायिका को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और समुचित देखभाल पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुचारू रूप से पहुंचाने को कहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola