पाकुड़ में आलमगीर आलम ने साधा जनसमस्याओं पर फोकस, SIR को लेकर कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट
जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पूर्व मंत्री आलमगीर आलम | Prabhat Khabar Network
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम ने पाकुड़ में जनसमस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक की. बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी मुद्दों के साथ SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) पर भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया.
प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की विभिन्न जनसमस्याओं तथा संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल पर विचार-विमर्श किया गया.
बैठक में बिजली, पेयजल, चापाकल, पीसीसी सड़क और एमएमडीआर समेत अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं से जानकारी ली गयी. कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से आलमगीर आलम को अवगत कराया.
SIR को लेकर सक्रिय रहने का निर्देश
बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अनमैप मतदाताओं, सत्यापन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर भी चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया. साथ ही किसी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया गया.
आलमगीर आलम ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास से होती है. कार्यकर्ता आम लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाये रखें और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठायें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए