लाखों की संपत्ति खाक

अगलगी में तीन घर जले हिरणपुर : प्रखंड के बागशीशा गांव अंतर्गत गौरीपुर गांव में रविवार की रात अचानक आग लगने से तीन ग्रामीणों के घर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. आस पास के ग्रामीणों ने पंपसेट के सहारे आग को बुझाया. जिसके कारण आस पास के घर जलने से बच […]
अगलगी में तीन घर जले
हिरणपुर : प्रखंड के बागशीशा गांव अंतर्गत गौरीपुर गांव में रविवार की रात अचानक आग लगने से तीन ग्रामीणों के घर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. आस पास के ग्रामीणों ने पंपसेट के सहारे आग को बुझाया. जिसके कारण आस पास के घर जलने से बच गये. रविवार की रात सबसे पहले शंकर मंडल के घर में आग लगी.
आग की लपटें इतनी तेज थी कि पड़ोस के ही गुलिया मंडल व सुरेश मंडल के घर को भी अपने चपेट में ले ली.
इससे तीन घर पूरी तरह जल गये. लगभग 50 क्विंटल धान व बीस 20 चावल सहित घर में रखे नगदी व दो मवेशी जल गये. मामले की सूचना मिलते ही सोमवार को ग्रामीण कार्य व खाद्य आपूर्ति मंत्री साइमन मरांडी प्रभावित गांव पहुंचे. मंत्री श्री मरांडी ने प्रभावित परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया. उन्होंने प्रभावित परिवारों के बीच आपदा राहत कोस से सरकारी राशि का वितरण करने का निर्देश एसडीओ को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




