अनुसचिवीय कर्मचारी करेंगे उग्र आंदोलन

पाकुड़ : समाहरणालय के निकट 18 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को 10वें दिन झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ द्वारा धरना जारी रहा. धरना पर बैठे संघ के प्रतिनिधि सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. धरना को संबोधित करते हुए संघ के ओंकार कुमार ने कहा कि हमारी जायज मांगों को पूरा […]
पाकुड़ : समाहरणालय के निकट 18 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को 10वें दिन झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ द्वारा धरना जारी रहा. धरना पर बैठे संघ के प्रतिनिधि सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. धरना को संबोधित करते हुए संघ के ओंकार कुमार ने कहा कि हमारी जायज मांगों को पूरा करने के बजाय सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसमें वह सफल नहीं होगी. सोमित्र शंकर बनर्जी ने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के जायज मांगों को पूरा करे.
अन्यथा पूरा सिस्टम ठप कर दिया जायेगा. धरना को सफल बनाने में अमित कुमार, सुशील कुमार, अजीत कुमार, मनोज कुमार, ब्रजभूषण कुमार, बलराम पंडित, डोलीकंचना सरकार, बेबी कुमारी, लिली सिन्हा आदि सक्रिय दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




