बैंक अधिकारी बनकर महिला के खाते से उड़ाये 29 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हिरणपुर की एक महिला के बैंक एकाउंट से 29 हजार रुपये उड़ाये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

हिरणपुर. थाना क्षेत्र की एक महिला के बैंक एकाउंट से 29 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता टुम्पा दां ने हिरणपुर थाने में शिकायत की है, जिसमें महिला ने उल्लेख किया है कि तीन व चार जुलाई को उनके मोबाइल नंबर पर दो अलग-अगल नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है. कार्ड बंद हो जाने से आपके खाते से चार हजार रुपये काट लिए जायेंगे. महिला ने फोन करने वाले के झांसे में आकर अपना आधार एवं पैन नंबर उक्त व्यक्ति को शेयर कर दिया. इसके बाद महिला ने ओटीपी भी उक्त व्यक्ति को बता दिया, जब महिला ने बैंक में जाकर अपना एकाउंट चेक किया तो पाया कि उक्त एकाउंट से दो किस्तों में कुल 29 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. इस बाबत थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola