पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा में आरोपी को छुड़ाया, कार फूंकी एएसआइ घायल

पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा चौक पर क्रशर लूटकांड के आरोपी बाबूधन मरांडी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर उग्र भीड़ ने हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया. इसके बाद पुलिस की कार में आग लगा दी. पथराव में लिट्टीपाड़ा थाना में तैनात एएसआइ रमेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की […]
पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा चौक पर क्रशर लूटकांड के आरोपी बाबूधन मरांडी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर उग्र भीड़ ने हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया. इसके बाद पुलिस की कार में आग लगा दी. पथराव में लिट्टीपाड़ा थाना में तैनात एएसआइ रमेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये.
घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजीव रंजन सिंह व अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद लाठीचार्ज कर घायल एएसआइ को उग्र लोगों के चंगुल से छुड़ा कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. एसपी राजीव रंजन ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.
जानकारी के अनुसार, हिरणपुर में हाल के दिनों में क्रशर में हुई लूट में शामिल अपराधी बाबूधन मरांडी को पकड़ने के लिए हिरणपुर थाना की पुलिस निजी कार से लिट्टीपाड़ा गयी थी.
इसी बीच साप्ताहिक हाट में कुछ खरीदारी करने गया बाबूधन ने लूटे गये मोबाइल को जैसे ही ऑन किया लोकेशन ट्रेस कर हिरणपुर थाना प्रभारी बृजमोहन राम वहां पहुंच गये. उनके साथ स्थानीय पुलिस भी थी. उन्होंने मोबाइल फोन बरामद कर बाबूधन को पकड़ लिया. इसके बाद बाबूधन हल्ला करने लगा. उसने संताली भाषा में लोगों को पुलिस के प्रति भड़काया. इसके बाद लोग बेकाबू हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




