रेल इंजन से डीजल चोरी मामले में 12 आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़. आरपीएफ की टीम ने 10 जुलाई को गुमानी रेलवे स्टेशन के समीप रेल इंजन से डीजल की चोरी मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. आरपीएफ की टीम ने 10 जुलाई को गुमानी रेलवे स्टेशन के समीप रेल इंजन से डीजल की चोरी मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ कार्यालय के अनुसार चकपाड़ा निवासी सफीकुल इस्लाम, सल्लाम सेख, वसीम सेख, आलमगीर आलम, जहांगीर आलम, रकीब सेख, एनाउल शेख, सोईदुर शेख, काकजोल निवासी कालू शेख, जर्जीस शेख, दरियापुर के जियाउल शेख को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि बीते 10 जुलाई को पाकुड़ गुमानी स्टेशन के करीब मालगाड़ी की इंजन से 1950 लीटर डीजल चोरी कर ली गयी थी. डीजल बरामदगी को लेकर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें अलग-अलग जगहों से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं 420 लीटर डीजल भी बरामद किया गया है. छापेमारी दल में अपराध जांच ब्यूरो के इंस्पेक्टर रजत रंजन, सब इंस्पेक्टर प्रभाकर चौधरी, प्रकाश नारायन, कमलेश कुमार, शहनवाज आलम शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola