दो ट्रक व कार से हजारों की लूट, मोबाइल छीना

पाकुड़िया : झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमा पाकुड़िया-नलहटी मुख्य मार्ग पर नाजपहाड़ी के पास बुधवार की देर रात करीब दो बजे हथियारों से लैस आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दो ट्रक और एक कार को रोक कर लूटपाट किया. घटनास्थल झारखंड के राधानगर सीमा से महज 100 फीट की दूरी पर है. सूत्रों के अनुसार, पाकुड़िया […]
पाकुड़िया : झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमा पाकुड़िया-नलहटी मुख्य मार्ग पर नाजपहाड़ी के पास बुधवार की देर रात करीब दो बजे हथियारों से लैस आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दो ट्रक और एक कार को रोक कर लूटपाट किया. घटनास्थल झारखंड के राधानगर सीमा से महज 100 फीट की दूरी पर है.
सूत्रों के अनुसार, पाकुड़िया प्रखंड में कार्यरत जूनियर इंजीनियर जगेश्वर उरांव, संतपॉल स्कूल पाकुड़िया के प्रिंसिपल गैब्रियल मुर्मू एवं उनके एक साथी अपने कार में बैठकर रात करीब 1.30 बजे बंगाल से पाकुड़िया लौट रहे थे. इसी क्रम में पूर्व से घात लगाये नकाबपोश बदमाशों ने नाजपहाड़ी के पास मुख्यपथ पर पत्थर के टुकड़े रखकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया. चिप्स लदे दो ट्रक को पहले से ही रोक रखा था और लूट की घटना का अंजाम दे चुके थे. उसी दौरान मारुति स्विफ्ट कार वहां पहुंची तो बदमाशों ने कार को भी रोक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










