फरक्का : युवक ने सोशल मीडिया पर डाला अश्लील फोटो, युवती ने की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jul 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

फरक्का : प्रेमी द्वारा सोशल मीडिया में आपत्तिजनक फोटो डालने के बाद एक 19 वर्षीय प्रेमिका ने रविवार की रात आत्महत्या कर ली. मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्र अंतर्गत रहनेवाली लड़की कक्षा 12वीं की छात्रा थी. इस घटना से इलाके में खलबली मच गयी. ग्रामीणों व पुलिस के अनुसार, सूती थाना क्षेत्र के डीही […]
विज्ञापन
फरक्का : प्रेमी द्वारा सोशल मीडिया में आपत्तिजनक फोटो डालने के बाद एक 19 वर्षीय प्रेमिका ने रविवार की रात आत्महत्या कर ली. मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्र अंतर्गत रहनेवाली लड़की कक्षा 12वीं की छात्रा थी.
इस घटना से इलाके में खलबली मच गयी. ग्रामीणों व पुलिस के अनुसार, सूती थाना क्षेत्र के डीही ग्राम के नादिर शेख नाम का युवक अपने प्रेमजाल में फंसा कर युवती के साथ पहले शारीरिक संबंध बनाया फिर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर को सोशल मीडिया में डाल दिया. लड़की को इस बात की जानकारी मिलते ही वह ग्लानि की भाव में आ गयी और उसने बीती रात आत्महत्या कर ली. पुलिस ने घटनास्थल से मृतका का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










